Advertisement

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 

जौनपुर। तेजी बाजार पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गौतस्कर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। जवाबी कार्यवाही में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया है। थानाध्यक्ष तेजीबाजार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु गश्त व वांछित अपराधियों की धरपकड़ में मामूर थे।

इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गौ-तस्कर एक पिकअप वाहन पर गौ-वंश लादकर हैदरपुर की ओर से जौनपुर की तरफ जाने वाले हैं। उक्त सूचना पर पुलिस तेजीबाजार मय फोर्स द्वारा मखदूमपुर तिराहा के पास आड़ लेकर घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात हैदरपुर की ओर से बिना नंबर की एक संदिग्ध सफेद पिकअप और उसके पीछे एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया, पुलिस टीम को देखकर पिकअप चालक ने हड़बड़ाहट में गाड़ी को ग्राम पूरामोहब्बत के पास मखदूमपुर की ओर मोड़ा, जिससे पिकअप असंतुलित होकर किनारे खड्ढे में फंस गई। पुलिस टीम को नजदीक आते देख मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे अपराधी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरु कर दिया।

आत्मरक्षार्थ थानाध्यक्ष तेजीबाजार द्वारा फायर किया गया। जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। वहीं, अन्य सह अभियुक्तगण रात्रि के अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान छोटू पुत्र सर्फुद्दीन (उम्र करीब 22 वर्ष), निवासी ग्राम रेवसा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा घायल गौ तस्कर को तत्काल जीवन रक्षार्थ सरकारी वाहन से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

Amanki Shaan News