Advertisement

ट्रॉली से 14 मवेशी बरामद, चार की मौत से फूटा लोगों का गुस्सा

 

जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुजानगंज रोड पर एक ट्रॉली से 14 मवेशी बरामद किए गए। इन मवेशियों को ट्रॉली में बहुत तंग जगह में रखा गया था, जिससे चार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कई लोग इकट्ठा हो गए।

लोगों ने बताया कि मवेशियों को इतनी बुरी तरह भरा था कि वे हिल भी नहीं पा रहे थे। चार मवेशियों की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

चक्का जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभालने की कोशिश की। पुलिस बल तैनात किया गया। इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि मवेशियों को किस मकसद से और कहां ले जाया जा रहा था।

Amanki Shaan News