जौनपुर। जिले में मां बेटे के को लेकर एक शर्मशार कर देनी वाली घटना सामने आई है। सुरेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव में शराब के नशे में बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की है। शोरगुल मचाने पर वहां पहुंचें लोगों ने किसी तरह महिला की जान बचाई।
इसी गांव निवासी महिला के पति गुलाम मैसर ने थाने में तहरीर देकर अपने बेटे पर आरोप लगाया है कि नूर हसन रोजा शराब पीकर घर में किसी बात को लेकर गाली-गलौज और मारपीट करता है। आरोप है कि गुरूवार की देर रात वह शराब नशे में घर पहुंचा और अपनी मां हसीना की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश करने लगा। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह से उन्हें बचा लिया।
इस मामले को लेकर पुलिस ने बीएन एस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिल्हाल पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। इस मामले में बातचीत के दौरान थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।













