Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती हुई मिली महिला की लाश

 

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौराडीह गांव में शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीया विवाहिता की उसके कमरे में फंदे से लटकती हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने विवाहिता की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विवाहिता महिला की पहचान गौराडीह गांव निवासी प्रीति दुबे पत्नी प्रभात दुबे के रूप में हुई है। मृतक विवाहिता का मायका प्रयागराज के बरिस्ता कला फूलपुर में है। परिजनों के अनुसार जब वे शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे उसके कमरे में पहुंचे तो प्रीति की लाश फंदे पर लटकी हुई थी।

इस मामले को लेकर पड़ोसियों ने बताया कि प्रीति शांत स्वभाव की थीं और परिवार में पहले कोई विवाद सामने नहीं आया था। विवाहिता के पिता के अनुसार शादी 2017 में हुई थी। फिल्हाल महिला की मौत का सही कारण नहीं पता चल सका है।

इस मामले को लेकर थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Amanki Shaan News