Advertisement

दुकानदार पर लगा दस वर्षीय बच्चे को जातिसूचक टिप्पढी कर थप्पड़ मारने का आरोप

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के महुली गांव में दुकानदार पर दस वर्षीय बच्चे के साथ जातिसूचक टिप्पढी कर उसे थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

इसी गांव निवासी बनवारी सोनकर ने रतनूपुर बाजार स्थित एक किराना दुकानदार डिपंल राय पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनका दस वर्षीय पुत्र मोहित सोनकर 28 सितंबर की सुबह दुकान से बिस्कुट लेने के लिए गया हुआ था।

उसी दौरान दुकानदार ने उसे जातिसूचक टिप्पणी करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद बच्चे ने अपने घर जाकर सारी बात अपने पिता से बताई जिसके बाद बनवारी सोनकर दुकानदार से पूछताछ करने के लिए उसकी दुकान पर पहुंचे दुकानदार डिंपल राय उन्हें भी गाली-गलौज देते हुए लाठी डंडे से मारने के लिए दौड़ा लिया।

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस मामले को लेकर पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Amanki Shaan News