Advertisement

पुरानी रंजिश और पैसे के लेनदेन को लेकर बदमाशों ने की फायरिंग

 

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवा खुर्द गांव में शुक्रवार की देर रात पैसे के लेनदेन और पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक घर में फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी है।

इसी गांव निवासी विनोद दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे पुरानी रंजिश और पैसे के लेनदेन को लेकर चार बदमाश घर पर आएं और भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की नियत से दो राउंड फायर करते हुए फरार हो गए। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली दरवाजे को भेदते हुए आंगन में लगे टाइल्स से जा टकराई और दूसरी छत पर खड़ी महिला को लक्ष्य कर दिवाल पर जा लगी जिससे प्लास्टर टूट गया।

इस फायरिंग की घटना के बाद से पीड़ित परिवार काफी भयभीत हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। इस फायरिंग के मामले में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश और पैसे के लेनदेन का है। एक ज्ञात और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Amanki Shaan News