Advertisement

जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने युवक को पीटा

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही बाजार में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने युवक को दिनदहाड़े लाठी डंडो व लात घूंसों से पीटकर घायल कर दिया है। घटना की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह मामला शुक्रवार के दिन का बताया जा रहा है। आरोप है कि विपक्षी से युवक का जमीनी विवाद को लेकर दबंग वहां पहुंचें और पहले युवक को जमीन पर लात घुसों से मारकर पटकर दिया उसके बाद लाठी डंडो से बुरी तरह पीटने लगें। चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचें लोगों ने किसी तरह से युवक को दबंगों की मार से बचा लिया। फिल्हाल इस घटना के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Amanki Shaan News