जौनपुर। जिले में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर में फरियादियों की सुनकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने तहसील सदर पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना है।
इस दौरान प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समयावधि में करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्टिपरक न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों में आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही की जाए।












