जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में पीली नदी से एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अज्ञात मिली लाश को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वह कई दिनों की पुरानी लाश है। आशंका जताई जा रही है कि नदी में डूबने के बाद लाश फूलकर नदी के उपर पानी के बहाव के साथ आ गई है। काफी दिनों से लाश पानी में रहने के कारण वह सड़ गल गई है।
इस मामले को लेकर स्थानीय थाने की पुलिस ने आस पास के लोगों से मृतक की पहचान कराने किया लेकिन पहचान न होने पर लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिल्हाल पुलिस नदी में मिली अज्ञात लाश की पहचान कराने के प्रयास में लगी हुई है।
इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष फूलचंद्र पाण्डेय ने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












