Advertisement

किन्नरों पर लगा बधाई देने के बहाने गहने व पैसे लूटने का आरोप

 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में सोमवार के दिन बधाई देने के बहाने घर में घुसे किन्नरों पर गहने और लूटने का का आरोप लगा है। इस मामले का विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसी गांव निवासी पीड़ित महिला पिंकी अग्रहरि ने घर में आए किन्नरों के गिरोह पर आरोप लगाते हुए बताया कि वे लोग बधाई देने के बहाने घर आएं और मेरी सास के झुमके-बाली व पांच सौ रूपये नकद जबरन लूटकर वहां से चले गयें। वायरल विडियों में किन्नरों के गिरोह बेखौफ होकर बोलते हुए कहा कि मै पैसे और गहने लेकर जा रही हूं जिस पर परिवार के सदस्य ने कहा कि विडियों आपकी बन रही है तो उनमें से एक ने कहा कि विडियो बनाना है तो बना लो। गहने व पैसे लेने के बाद वहां से जाते समय किन्नरों ने ताली पीटते हुए अनाप शनाप बातें भी बोली है। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News