Advertisement

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात वृद्धा महिला की मौत

 

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थ्ति रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात वृद्धा महिला मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने वृद्धा म​हिला की लाश को अपने कब्जे में लेकर पहचान जुटाने के प्रयास में लग गई है।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है। इसी क्षेत्र के उसरहटा गांव में स्थित आजाद रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की देर शाम करीब 60 वर्षीया महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी कि उसी दौरान पैसेंजर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गेट मैन से जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास में जुटी गई है।

Amanki Shaan News