Advertisement

ईंट लदी ट्रैक्टर से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत

 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उटरुकला गांव में रविवार को ईंट लदी ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर होने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। हादसे में पीछे बैठी महिला घायल हो गई।

प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पीथापुर गौरमाफी निवासी 27 वर्षीय महेंद्र कुमार गौतम अपनी पड़ोस के रिश्ते की चाची मनीता देवी के साथ बाइक से नौपेड़वा स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहें थें।

वे राजा ढाबा के पास पहुंचे ही थे कि धनियामऊ परास ईंट भट्ठे से ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर का चालक अचानक ट्रैक्टर को दाहिने तरफ मोड़ दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई।

इसकी चपेट में आने से महेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी महिला मनीता घायल हो गई। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Amanki Shaan News