जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में गुरूवार तड़के नाली विवाद को लेकर दबंगों ने दो महिलाओं समेत तीन को लाठी डंडे व लोहे के रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त गांव निवासी दिनेश राम के पड़ोस में रहने वाले लोग सरकारी नाली को पाट रहें थें।
उसी का दिनेश राम विरोध किया तो दबंगों ने लोहे का रॉड डंडा और लाठी लेकर दरवाजे पर चढ आयें और हमला कर उनकी पत्नी सुनिता देवी उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्री तृप्ति कुमारी उम्र लगभग 24 वर्ष तथा पुत्र विनय कुमार उम्र 16 वर्ष घायल हो गयें। घायलों में सुनिता और तृप्ति को गंभीर चोटें आई है। दोनों को प्राथमीक स्वाथ्य केंद्र चंदवक से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकिय परीक्षण कराकर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।












