Advertisement

नदी में तेज बहाव में बहती दिखी अज्ञात सड़ी गली लाश

 

जौनपुर। जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के कृष्णापुर पिलकिछा गांव में स्थ्ति गोमती नदी में पानी के तेज़ बहाव में एक अज्ञात सड़ी गली लाश बहती हुई देखे जाने पर हड़कंप मच गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह अज्ञात लाश बहते हुए शमशान घाट की तरफ जा रही थी। देखने में लाश कई दिन पुरानी लग रही है जिस पर एक कौआ बैठकर उसे नोचता हुआ नजर आ रहा है। लाश के दोनों हाथ और पैर कटे हुए हैं और वह इतनी सड़क चुकी है कि यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि लाश महिला की है या किसी पुरूष की है।

लाश पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में बहती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि पानी में बहती हुई लाश की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह लाश किसकी है। फिल्हाल पुलिस लाश की पहचान कराने के प्रयास में भी जुट गई है।

Amanki Shaan News