Advertisement

ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति ने मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

 

जौनपुर। 31 अक्टूबर को ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति संस्था द्वारा संचालित डीडीयू – जीकेवाई 2.0 के तहत बदलापुर पुरानी बाजार स्थित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।

संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह के साथ सभी प्रशिक्षुओं ने मुख्यमंत्री द्वारा लाइव कार्यक्रम सरदार वल्लभ भाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना के शुभारंभ में भाग लिया। प्रशिक्षुओं ने मुख्यमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और कौशल विकास के महत्व को समझा।

संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने कहा कि हम सभी को आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुटता के साथ कार्य करना चाहिए, उनके फ़ौलादी दृढ़ संकल्प को अपनाकर हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें और उनके ‘ एक भारत, श्रेष्ठ भारत ‘ के सपने को साकार करने के लिए देश की प्रगति में पूर्ण योगदान दें।

सभी ने लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर युवाओं की तरक्की के लिए प्रशिक्षण एवं रोजगार सृजित की ऐतिहासिक पहल के बारे में जाना एवं समझा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान संस्था के सभी स्टाफ एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहें।

Amanki Shaan News