जौनपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने अवगत कराया है कि मुख्य विकास अधिकारी की पहल पर स्वच्छ जौनपुर स्वस्थ जौनपुर के दृष्टिगत विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड के ग्राम पंचायत / राजस्व ग्रामों के सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक विकास खण्ड में 50-50 सफाई कर्मियों की संख्या में 21 विकास खण्ड में 50 क्लीनिंग टास्क फोर्स (CTF) का गठन किया गया है, जिसके द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को सिकरारा बाजार, बक्शा बाजार, जलालपुर विकास खण्ड परिसर एवं समस्त विकास खण्डों में पूर्व से चिन्हित किये गये स्थलों जैसे:- डार्क स्पॉट / कूड़े का ढेर / चकमार्ग के किनारे झाडियों/ग्रामीण बाजार एवं सार्वजनिक स्थल की वृहद स्तर पर साफ-सफाई का कार्य किया गया।












