Advertisement

चलती कार में आचानक लगी आग, लोगों ने पानी डालकर बुझाया

 

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव से लौट रही कार में आचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। यह हादसा प्रयागराज मार्ग पर कमालपुर गांव के पास बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार चार लोग मधुपुर गांव गए हुए थें। मंगलवार की शाम जैसे ही कार प्रयागराज मार्ग पर कमालपुर गांव के पास पहुंची तो उसमें आचानक आग लग गई।

हालांकि इस घटना में कार में सवार लोगों को कोई हानी नहीं पहुंची है। कार में सवार चार लोग बाल बाल बच गयें। घटना के बाद वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने कार में लगी आग को पानी डालकर बूझा दिया है। आशंका जताई जा रही है कि यह आग भीषण गर्मी के कारण लगी है। हालांकि इसकी पुष्टी नहीं की गई है।

Amanki Shaan News