Advertisement

ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

 

जौनुपर। थाना सरपताहां क्षेत्र के बाजार में ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एकतला गांव निवासी 62 वर्षीय वृद्ध सीताराम बिंद बीती सोमवार की रात करीब 8 बजे साईकिल से अपने घर जा रहें थें थें कि कटघर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गयें। घटना के बाद वहां पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी किसी तरह वृद्ध के परिजनों दी उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचें परिजन उन्हें इलाज के लिए सुईथाकला सामुदायिक ले गयें, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिल्हाल पुलिस ने इस मामले को लेकर पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्राली को जब्त करके थाने ले गई। पुलिस ने मृतक वृद्ध की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के​ लिए भेज दिया है। वृद्ध सीताराम बिंद की मौत होने से ​परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Amanki Shaan News