जौनपुर। जिले में बनारस विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी कानूनगो सुनील को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किसान से आपत्ति पर रिपोर्ट लगाने के एवज में घूस मांगी थी। अनुकूल रिपोर्ट के नाम पर ₹10 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में कानूनगो अनिल कुमार विजिलेंस के ट्रैप में पकड़े गए हैं। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।













