Advertisement

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। उसी दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चलें। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गयें हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्तपाल भेज दिया गया।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है। परियांवा गांव में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एक पक्ष के सुभाष यादव पर कथित रूप से दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सुभाष यादव के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दबंगों ने पूर्व में निर्मित बाउंड्री वॉल को भी गिरा दिया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची लाइन बाजार पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मारपीट में आशीष, अभिषेक, अमन व आरती यादव घायल हुए हैं।

Amanki Shaan News