जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में भैंस चोरी करने का प्रयास करते समय ग्रामिणों के शोर मचाने पर चोर अपनी पिकअप वाहन खेत छोड़कर भाग गयें। इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले फूलचंद्र मौर्य की भैंस चोरी करके उसे साढ़ापुर हाईवे के पास बांधा दिया उसके बाद कवेली गांव निवासी राजमणि यादव की भैंस चुराने लगें। चोरी का प्रयास करते समय ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोरगुल से सुनते ही अज्ञात चोर दोनों भैंसें और अपनी पिकअप वाहन को खेत में ही छोड़कर वहां से फरार हो गयें। पिकअप लेकर भागने के प्रयास में गाड़ी खेत में चली गई और उसके इंजन में आग लग गई। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।













