Advertisement

स्ट्रीट लाइट और मंदिर की घंटियां चोरी में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। कहीं सड़क रोशन करने वाली स्ट्रीट लाइट तो कहीं मंदिर में बजने वाली घंटियां! चोरी के इन मामलों में मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रामरूप सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हैवेल्स कंपनी की 16 स्ट्रीट लाइट और पीली धातु की चार घंटियां बरामद की हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 16 अक्टूबर को सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार रामरूप सिंह चौहान पुत्र बजरंगलाल चौहान मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ स्थानीय थाने में चोरी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक मुकदमा अपराध संख्या 342/26, धारा 303(2) बीएनएस तथा दूसरा मुकदमा अपराध संख्या 300/26, धारा 303(2)/324(4) बीएनएस के तहत पंजीकृत है।

20 सामान की बरामदगी बनी कार्रवाई का अहम पहलू

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 20 सामान बरामद किए हैं। इनमें हैवेल्स कंपनी की 16 स्ट्रीट लाइट और पीली धातु की चार घंटियां शामिल हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे, सतहरिया चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धनंजय राय, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप यादव, दिनेश सोनकर और रिजर्व कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।

Amanki Shaan News