Advertisement

पुलिसकमिर्यों का युवक को बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास असफल

 

जौनपुर। जिले में पवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर में दो पुलिसकमिर्यों की युवक को बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास उस समय असफल हो गया जब वहीं मौजूद व्यक्ति ने विडियों बनाना शुरू कर दिया। विडियो बनता हुआ देखकर पुलिस वहीं रूक गई और युवक को छोड़ दिया।

आरोप है कि युवक कहीं जा रहा था कि उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो पुलिस के जवान वहां पहुंचे और उन्होंने युवक को रोकर उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास करने लगें। यह घटना देखकर वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने जब विडियो बनाना शुरू किया तो वे लोग युवक को ले जाने से रूक गयें। हालांकि बाइक सवार दोनों पुलिस के जवान युवक को किस लिए ले जाना चाहते थें इसका पता नहीं चल पाया है। इस मामले की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Amanki Shaan News