Advertisement

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

 

जौनपुर। थाना मीरगंज के सेमरी अंडर के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई है, जबकि बाकि अन्य लोग घायल हो गयें हैं। बता दें कि मीरगंज क्षेत्र के कमासिन गांव निवासी 60 वर्षीय जवाहर यादव अपनी बाइक से अपने साथी रामकरन यादव के साथ मुगराबादशाहपुर गये हुए थें।

दोपहर 12 बजे वापस लौटते समय जब वह सेमरी अंडर पास के नीचे पहुंचे ही थें कि उसी समय मछलीशहर की तरफ से तेज रफ्तार बुलेट और उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार जवाहर की मौत हो गई और उनका साथ व बुलेट पर सवार दो अन्य लोगों को मिलाकर कुल तीन लोग घायल हो गएं। फिल्हाल जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Amanki Shaan News