जौनपुर। जिले में एक तरफ महिलाएं करवा चौथ की तैय्यारियों में जुटी हुई हैं। दूसरी एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। घटना सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव की बताई जा रही है। मामला कुछ इस प्रकार का है कि एक महिला सुबह सुबह ही करवा चौथ मानने के लिए मोबाईल के टॉवर पर चढ़ गई। महिला के टॉवर पर चढते ही लोगों की अच्छी खासी भीड़ वहां एकत्रित हो गई। जानकारी मिलने पर पता चला कि उक्त महिला करवा चौथ मनाने के लिए टॉवर पर चढी थी। घटना की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।












