Advertisement

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव के पास बुधवार की रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर में एक की मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Amanki Shaan News