Advertisement

तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सेंट जेवियर स्कूल के पास बुधवार की रात करीब 10:30 तेज रफ्तार थार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है। जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथूपुर निवासी आकाश सोनकर पुत्र अनिल सोनकर बुधवार की रात करीब 10:30 बजे डिलीवरी के लिए जा रहा था कि उसी दौरान तेज रफ्तार थार वाहन से उसकी बाइक से टक्कर हो गई। थार वाहन के टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल बन गया।

Amanki Shaan News