Advertisement

बाइक-टेम्पो और ट्रक की टक्कर में दो घायल

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर में गुरूवार की सुबह बाइक-टेम्पो और ट्रक की टक्कर में दो लोग घायल हो गयें है। पूरा मामला गुरूवार की सुबह करीब 11 बजे का बताया जा रहा है।

चेवार निवासी 29 वर्षीय अर्जुन पुत्र कपिल विश्वकर्मा अपने निजी कार्य से औडिहार जा रहा था। जब वह औडिहार-चंदवक मार्ग पर पहुंचा तो टैम्पु को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रही ट्रक ने ब्रेक मार दी जिससे असंतुलित ट्रक बाईक व टेंपो से टकरा गई।

टैम्पो चालक सरोज निवासी मूर्दहा थाना सिन्धोरा, वाराणसी व बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी पहुंचाया गया। जहां दोनों घायलों का उपचार किया गया।

Amanki Shaan News