जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र में स्थित कर्रा कालेज के पास बीते सोमवार की रात करीब एक बजे भंगार लदी पिकअप आचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जा रही थी।
इसी दौरान ब्रेकर के पास चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात रही कि हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई।












