Advertisement

स्कूली वेन से टकरा कर कार सड़क किनारे पलटी

 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार के उत्तर हाइवे पर गलत दिशा में जा रही वैन सामने से आ रही कार से टकरा गई। भीषण टक्कर के बीच कार पूरी तरह सड़क किनारे पलट गई। संयोग रहा की स्कूली वैन बस चालक बच्चों को सुबह लेने जा रहा था।

हालांकि दुर्घटना में कार में सवार चालक सहित तीन लोगों को मामूली चोटें आई है। गुरुवार सुबह बशारतपुर से शिवगुलामगज चपरामऊ हाईवे पर अचानक पहुंचा माउंट लिट्रा स्कूल फतेहगंज का वैन चालक गुरुवार सुबह सात बजे हाइवे पर पहुंच गलत दिशा में चलते हुए बच्चों को लेने जा रहा था।

उसी दौरान लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रहा कार अनियंत्रित होते हुए सामने से आ रही स्कूली वैन में जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि वैन में बच्चे नहीं थे। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद सूचना पर पहुँची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया।

Amanki Shaan News