Advertisement

कार और बाइक की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के चवरी बाजार में तेज कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर से घायल हो गयें हैं। घटना के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी रेहटी भेज दिया। दोनों बाइक सवार युवकों की पहचान मझगवां खुर्द निवासी 25 वर्षीय अभिलेश कुमार और 18 वर्षीय लकी उर्फ विवेक बताई जा रही है। कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया।

Amanki Shaan News