Advertisement

सीसी रोड निर्माण में अनियमितता का आरोप, घटिया सामग्री का वीडियो वायरल

 

जौनपुर। जनपद के नगर पंचायत कजगांव के नई बाजार वार्ड में सीसी रोड़ निर्माण कार्य चल रहा है।जिसमें घटिया सामग्री का प्रयोग खुलेआम किया जा रहा है।

जिसका वीडियों व फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां नागरिकों का आरोप है कि उक्त सीसी रोड़ का कार्य मानक के विपरित कराया जा रहा है।

सीसी रोड़ निर्माण में प्रयोग की जा रही दोयम दर्जे का ईट तथा लाल व सफेद बालू मिक्स का फोटो ग्राफ व विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब इस प्रकार के कारनामा के बारे में उस समय ठेकेदार से शिकायत किया गया तो ठेकेदार ने उसी समय लोगों से कहा कि जो यह खराब ईंट है।

उसको बदल दिया जाएगा लेकिन ठेकेदार के द्वारा ऐसा कुछ भी नहीं किया गया।जब मौके से स्थानीय लोग वहां से चले गये तो उसी दोयम दर्जे के ईंट को पुनः लगाकर सीसी रोड़ के अगल-बगल बनने वाला साइट वाल में लगवा दिया गया।

जिसका विडियों व फोटो वायरल होते ही एक बार फिर नगर पंचायत कजगांव अपने कारनामा के चलते चर्चा में आ गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नगर पंचायत के नई बाजार वार्ड में सीसी रोड़ निर्माण का कार्य चल रहा है।

इस सीसी रोड़ को पूरी तरह से मानक के विपरीत बनाया जा रहा है। सीसी रोड़ निर्माण कार्य में अनियमितता को देखकर बन रहे सीसी रोड़ का विडियों व फोटो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया।

इस प्रकार के कारनामा का विडियों व फोटो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जाता हैं कि यह एक ऐसा नगर पंचायत है जो अपने कारनामा के चलते हमेशा चर्चा में बना रहता है।

विडियों व फोटो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग जमकर किया जा रहा है। मानक को ताख पर रखकर ठेकेदार इस सीसी रोड़ का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

इस सीसी रोड़ निर्माण के प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी सहित सभी जिम्मेदार लोगों में उदासीनता बनी हुई है जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Amanki Shaan News