जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास गुरुवार की देर रात बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गयें हैं।
जनपद आजमगढ़ के निवासी 60 वर्षीय नूर आलम उनकी 58 वर्षीय पत्नी तनवीर बानो, 21 वर्षीय पुत्र मुशाफिर, 24 वर्षीया पुत्री सबनूर, 20 वर्षीया नादिया और 23 वर्षीय पुत्र अली, मोहम्मद शाहिद समेत बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पवारा थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस बाबत थानाध्यक्ष पवांरा गजानंद चौबे का कहना है कि कार सवार आजमगढ़ जा रहे थे कुड़ुरिया गांव टोल प्लाजा के पास बाईक सवार को बचाने के चक्कर में कार ट्रक की टक्कर हुई है जिसमें कुल सात लोग घायल हुए हैं।सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।












