जौनपुर। जिले के विकास भवन स्थित सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं से जुड़ी विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह सहित पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं की शिकायतों को सुनते हुए संबंधित मामलों की सुनवाई की।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना तथा उन्हें न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराना रहा।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्यवाही पर जोर दिया गया।












