पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भंडारी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जायेंगे।
मामला कुछ इस प्रकार का है कि जिले के सुप्रसिद्ध एविश टेलर निवासी अहियापुर रसीद अहमद का नाती मोहम्मद राशिद उम्र लगभग 20 वर्ष अंबेडकर नगर से अपने ननिहाल अहियापुर आया हुआ था। घटना वाले रात लगभग 11 बजे वह दूध लेने के लिए भंडारी रेलवे स्टेशन पर गया हुआ था। दूध लेने के दौरान वहीं पास में खड़े कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई।
कहासुनी में चारों लोगों ने उसे उठा लिया और कुछ दूर ले जाकर एक कमरे में बंद कर लाठियों से लगभग तीन घंटे तक उसको बुरी तरह पीटते रहें और जातिगत शब्दों का प्रयोग करते रहें। लगभग चार घंटे तक उसे इतना पीटा कि वह अचेत हो गया। जब राशिद अचेत हो गया तो बंधक बनाकर उसकी पिटाई करने वालों के हाथ पैर फूल गयें और उन्होंने बचने के लिए उसे लाकर रात्री के लगभग तीन बजे पुलिस चौकी भंडारी को सौंप दिया।
चौकी प्रभारी द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों के उपचार के बाद उसे होश आया। इसी बीच उसके परिजन भी वहां पहुंच गयें। वहीं से पुलिस ने मामले की लीपापोती शुरू कर दिया। राशिद अहमद से तहरीर लिखवा कर निखिल श्रीवास्तव, राज सिंह उर्फ रामकेश सिंह, अर्जुन मौर्या और हर्ष चार लोगों के खिलाफ मारपीट गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया।
जबकि युवक को सरेआम उठाकर कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से उसे पीटा गया इसके बाद भी उनके खिलाफ मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी शांति भंग में चालान कर दिया है जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।













