पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। यह दुर्घटना सोमवार तड़के लगभग 6 बजे की है कि एक अज्ञात व्यक्ति वहीं बाजार के आसपास घूमा करता था।
आज सुबह जब वह पावर हाउस के पास था उसी समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लतपथ अवस्था में पड़े अज्ञात को पास के स्वाथय केंद्र पर ले गयें जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के लाशघर में रख दिया है।













