रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से सोना-चांदी की खरीदारी न करने की अपील के विरोध में रविवार को जौनपुर के हनुमान घाट पर सोनार नरहरि सेना के बैनर तले स्वर्णकार समाज का विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने में हजारों की संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए सभा को संबोधित करते हुए सोनार नरहरि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि देशभर में लाखों परिवार सोना-चांदी के कारोबार से जुड़े हुए हैं और इसी व्यवसाय से उनका घर-परिवार चलता है। अगर लोग सोना-चांदी खरीदना बंद कर देंगे तो स्वर्णकार समाज के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने कहा, “सरकार को यह समझना होगा कि स्वर्णकार समाज केवल व्यापार नहीं करता, बल्कि यह एक पारंपरिक कला और पीढ़ियों से चला आ रहा रोजगार है। अमर जौहरी जिला अध्यक्ष जौनपुर सराफा एसोसिएशन ने कहा स्वर्णकार समाज हमेशा भारतीय जनता पार्टी का वोटर रहा है यदि प्रधानमंत्री जी के वक्तव्य से सोना-चांदी की बिक्री प्रभावित होगी तो लाखों कारीगर, दुकानदार और मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे।”
धर्मेंद्र वर्मा ने कहा धरना-प्रदर्शन के दौरान “जोर-जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है” जैसे नारों से पूरा हनुमान घाट गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्णकार समाज अपने सम्मान, अधिकार और रोजगार की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने स्वर्णकारों की भावनाओं और रोजगार की चिंता नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।














