जौनपुर! कलेक्ट्रेट परिसर में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जिलाधिकारी Samuel Paul N द्वारा फरियादियों की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की गई है। जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत लेकर आने वाले लोगों के लिए ठंडे पानी और गुड़ बैठने की समुचित व्यवस्था कराई गई है, जिससे दूर-दराज से आने वाले शिकायतकर्ताओं को काफी राहत मिल रही है।
बताया जा रहा है कि रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचते हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा पेयजल, पंखा और छायादार स्थान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
फरियादियों ने जिलाधिकारी की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में यह व्यवस्था काफी राहत देने वाली साबित हो रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन का यह कदम आम जनता के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि इसी प्रकार प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के साथ उनकी सुविधाओं का भी ध्यान रखेगा।














