Advertisement

पाली ग्राम पहुंचे जिलाधिकारी, ग्राम सचिवालय और अमृत वाटिका का किया निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने गुरुवार को पाली ग्राम स्थित ग्राम सचिवालय एवं अमृत वाटिका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम सचिवालय में आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और संचालित कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय ग्राम सचिवालय में सेल्फ एन्यूमरेशन एवं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संचालित पाया गया। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि यहां आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, केवाईसी समेत अन्य जनसेवा संबंधी कार्य सुचारू रूप से किए जा रहे हैं।

इसके बाद जिलाधिकारी ने अमृत वाटिका का निरीक्षण किया और आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं, खंड विकास अधिकारी मड़ियाहूं, जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Amanki Shaan News