पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के रायपुर कला गांव में गुरुवार शाम लगभग 7:00 बजे कार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। उक्त गांव निवासी शेषमणि प्रजापति उम्र लगभग 48 वर्ष पुत्र भोनू राम प्रजापति अपने घर के पास सड़क के किनारे खड़े थे इस समय तेज गति से आ रही बिलोनो कर आई और इन्हें जोरदार टक्कर मार दिया।
कार से धक्का लगने से यह हवा में उड़कर कुछ दूर जा गिरे थे। उसी समय घर के लोग दौड़कर उन्हें लेकर कई चिकित्सकों के यहां गए लेकिन चिकित्सकों ने कुछ देर बाद उनके मौत होने की पुष्टि कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












