जौनपुर राजस्व कार्यों में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सदर के राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि धारा-24 की पैमाइश के 139 प्रकरण और पत्थरगड्डी के 84 मामले लंबे समय से लंबित थे, जिस पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया।
जिलाधिकारी के लगातार एक्शन मोड में आने से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।सरकारी दफ्तरों में अब फाइलों की धूल झाड़ने की तैयारी शुरू हो गई है।












