Advertisement

प्रयागराज से बदलापुर जा रही प्राइवेट बस पलटने से परिचालक की मौत हो गई।

रिपोर्ट -दिलशाद अहमद सानू

महराजगंज (जौनपुर): प्रयागराज से बदलापुर जा रही प्राइवेट मिनी बस के चालक को नीद आने से क्षेत्र के रामनगर कोल्हुआ गांव के पास अनियंत्रित होकर 10 फिट गहरी खाई में पलट गई. जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया कंडक्टर को गंभीर चोट आई. जिला अस्पताल रेफर कर दिया. कंडक्टर को ले जाते समय रास्ते में ही परिचालक की मौत हो गई.और पांच यात्रियों को हल्की चोट आई. जिनका प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. बदलापुर सुजानगंज मार्ग पर सोमवार दोपहर में प्रयागराज से बदलापुर जा रही प्राइवेट अमन मिनी बस यूपी 70 एफ टी 0378 के चालक को नीद आ गई जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई.

 

बस में लगभग तीस यात्री सवार थे बस पर सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण और रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायल लोगों को बाहर निकाला किसी ने पुलिस को झूठी सूचना दिया बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है. जिससे सुजानगंज,महराजगंज,मछलीशहर, तेजीबाजार सहित चार थाने की पुलिस भी पहुच गई. घायल कंडक्टर को एंबुलेश से जिला अस्पताल भेजा, पर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई जिसकी पहचान प्रयागराज फूलपुर निवासी 48 वर्षीय लालजी सरोज के रूप में हुई. वही बस में सवार एक ही परिवार के महोबा जिले के भगाड़ी निवासी 55 वर्षीय भैया लाल,52 उर्मिला देवी,35 वर्षीय नंद किशोर,23 अरविंद, 30 भागवती देवी को हल्की चोट लगी. ये पूरा परिवार एक साथ ट्रेन से बादशाहपुर आया जहा से बस में सवार होकर बदलापुर किसी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. बस में सवार प्रत्यक्ष दर्शी क्षेत्र के राजाबाजार निवासी 28 वर्षीय करिश्मा ने बताया कि बस खाई में पलटी तेज आवाज हुई सवार लोगों में चीख पुकार देख ऐसा लगा बड़ी घटना हो गई लेकिन संयोग अच्छा था लोगों को हल्की चोट आई.जो प्राइवेट अस्पताल में इलाज के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गये.

Amanki Shaan News