Advertisement

श्रीकला धनंजय सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट पत्रकार विजय कुमार उपाध्याय

शाहगंज, जौनपुर। नगर के जैसीज चौराहे स्थित मंदिर परिसर में एजाज अली के सौजन्य से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

कार्यक्रम में मौजूद जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल सहित समर्थकों और शुभचिंतकों ने श्रीकला धन्नंजय सिंह के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन समारोह के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोग, युवा समर्थक ,शाहगंज स्क्वायर क्लब एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे आयोजन का माहौल उत्सवमय बना रहा।

Amanki Shaan News