Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रता पर सख्ती, अपात्र मिलने पर अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी: डीएम

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे-2024 की स्थायी पात्रता सूची तैयार किए जाने को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने योजना के लाभार्थियों के चयन में पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे तथा चयन प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न की जाए।

जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे चयनित लाभार्थियों की पात्रता का सत्यापन कर प्रमाणित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई लाभार्थी अपात्र पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, पीडी डीआरडीए समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Amanki Shaan News