सिंगरामऊ (जौनपुर) सिंगरामऊ थाना पुलिस ने दंगा और हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र स्थित ओसिस वाटर पार्क के पास से पकड़ा. पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई. अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय थी. इसी क्रम में उपनिरीक्षक तारकेश्वरनाथ दूबे एवं उनकी टीम ने मुकदमा संख्या 60/26 से संबंधित वांछित आरोपी शनि निषाद को गिरफ्तार किया. आरोपी
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम कुधुआ का निवासी बताया गया है और उसके विरुद्ध दंगा करने तथा हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस अभियान में उपनिरीक्षक वंशराज दूबे, हेड कांस्टेबल मोहम्मद इमरान तथा कांस्टेबल नितेश कुमार की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.













