जौनपुर। जिले में गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण में सोमवार के दिन गौसेवकों और संत-महात्माओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है।
उसी दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में 30 से अधिक मांगें उठाई गईं। गोहत्या पर देशव्यापी कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान और केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना की मांग की गई है।
गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और राष्ट्रीय गो-चारा नीति लागू करने की भी मांग रखी गई। अभियान से जुड़े लोगों ने देशभर में 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर जुटाने का दावा किया।













