जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के लेवरूआं गांव निवासी एक युवक ने दबंगों पर मारपीट कर दस हजार रूपये नगदी छीनने का आरोप लगाया है। यह घटना इसी क्षेत्र के काशीदासपुर गांव के पास हुई है।
लेवरूआं गांव निवासी सुतरोष कुमार पुत्र सुभाष राम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि हम अपनी बुआ के घर से बजरंग नगर की तरफ जा रहे थें कि रास्ते में आशीष पान भण्डार की दुकान पर रुक गयें थें। कुछ ही देर बाद दबंग सोनू पुत्र पुत्र सुनील, पिलिन पुत्र सुनील, हेमन्त पुत्र राजेश राम ग्राम कासीदासपुर वहां पहुंचें और माँ बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगें। उसी दौरान दबंगों ने युवक की जेब से दस हजार रूपये छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गयें। इस मामले को लेकर पीड़ित युवक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।











