Advertisement

दोषसिद्धि दर बढ़ाने पर जिलाधिकारी का जोर, अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

पत्रकार दानिश इकबाल

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में लंबित अभियोजन प्रकरणों, दोषसिद्धि की प्रगति तथा विभागवार लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीर एवं संवेदनशील मामलों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में अभियोजन पक्ष साक्ष्यों के आधार पर मजबूत पैरवी करे, ताकि दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके।

उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण एवं दोषसिद्धि दर में वृद्धि के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अभियोजन कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानन्द झा, पुलिस विभाग, अभियोजन विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Amanki Shaan News