जौनपुर। बरसठी थाना में तैनात एक कांस्टेबल द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। कांस्टेबल की पहचान मिर्जापुर निवासी विवेक गौड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक कलह से परेशान थे।
अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उनका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।










