Advertisement

मां के साथ दवा लेने जा रही किशोरी ने नदी में कूदकर दी जान

 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थ्ति शाही पुल से दिन में मां के साथ ई रिक्शा से दवा लेने जा रही किशोरी ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना शुक्रवार दिन के लगभग तीन बजे की है।

गुलर घाट निवासी सैय्यद हसनैन की 17 वर्षीया पुत्री गुड़िया अपनी मां शर्मिला के साथ दवा लेने के लिए ई रिक्शा से जा रही थी। जब ई रिक्शा शाही पुल से गुजर रहा था उसी समय आचानक गुड़िया ने ई रिक्शा रूकवा​ लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसने गोमती नदी में नकाब पहने हुए छलांग लगा दिया।

बेटी के गोमती में छलांग लगाने के बाद मां वहीं सिर पटक पटक विलाप करने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक गुड़िया की नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनीता सिंह, चौकी प्रभारी सरायपोख्ता राहुल रंजन सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गयें। पुलिस गोताखोरों के माध्यम से गुड़िया की लाश को खोजने में लग गई है। समाचार लिखे जाने तक लाश नहीं मिली हुई है।

Amanki Shaan News